रामपुर न्यूज़
देश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-03-15T11:28:52.617Z

हरीश राणा को परिवार ने दी आखिरी विदाई, बोले – ‘सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए जाओ’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल अवस्था में हरीश राणा को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य बेहद भावुक नजर आते हैं। परिजन उन्हें समझाते और हिम्मत देते हुए कहते हैं कि अगर कोई गलती हुई हो तो सबको माफ कर दो और सबसे माफी मांग लो। बताया जा रहा है कि हरीश राणा की हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाया जा रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने उन्हें आखिरी विदाई दी। इस पल का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार की भावनाएं साफ झलकती हैं। परिजनों की आंखों में आंसू हैं और माहौल बेहद गमगीन दिखाई देता है। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर हरीश राणा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।