विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने का नोटिस सौंपा है। सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस पर लोकसभा के लगभग 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सांसद शामिल हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं, भले ही पार्टी औपचारिक रूप से गठबंधन का हिस्सा नहीं है। कुछ निर्दलीय सांसदों ने भी इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम सीईसी के खिलाफ बढ़ते असंतोष और विपक्ष की चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर उठाया गया है।