सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों और संवेदनशील इलाकों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से मतदान कराने की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान की संभावना जताई जा रही है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है और राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।इन चुनावों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर पूरे देश की नजरें टिकी होंगी। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं केरल और असम में भी सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जोरदार चुनावी जंग होने की उम्मीद है।