रामपुर न्यूज़
देश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-03-25T06:02:49.225Z

सड़क हादसे में 30 वर्षीय मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई। यह हादसा शिप्रा पथ रोड पर देर रात हुआ, जब उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार के तेज रफ्तार से आकर डिवाइडर से टकराने और पलटने का दृश्य साफ देखा जा सकता है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हुआ।