रामपुर न्यूज़
देश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-03-13T20:47:48.037Z

युद्ध जैसे संकट में भी कांग्रेस अफवाहें फैला रही – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल Indian National Congress पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गल्फ क्षेत्र में चल रहे युद्ध और उससे पैदा हुए संकट के बीच भी कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस सिर्फ अफवाहें फैलाने और अपप्रचार करने में जुटी है।” उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में देश को एकजुट होकर काम करना चाहिए, लेकिन विपक्ष गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहा है। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।