रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-04-29T06:01:50.135Z

15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, 7 मंजिलें चपेट में, कई लोग घायल

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे इंदिरापुरम क्षेत्र के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-D में भीषण आग लग गई। आग 9वें फ्लोर से शुरू हुई और देखते ही देखते 7 मंजिलों तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब 5 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर सीढ़ियों के जरिए नीचे भागे। अपने घरों को जलता देख कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। ऊपरी मंजिलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का भी इस्तेमाल किया गया। आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस टीम भी मौजूद रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच जारी है।