रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-05-27T04:59:02.204Z

पुलिस की गौकशों पर बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में गौकशी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया हुआ है। थाना प्रभारी श्री मनीराम सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिलक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिलक थाना पुलिस टीम में शामिल एसआई कुलदीप पुनिया, हेड कांस्टेबल उमेश गंगवार और हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र वादल ने कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोपी इस्लाम पुत्र नईम निवासी जिला रामपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और गौकशी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।