रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-04-02T10:46:18.014Z

बरेली में चोरी का अनोखा मामला: चांदी का ब्रेसलेट निगल गया चोर, दवा के बाद बरामद

उत्तर प्रदेश के बरेली से चोरी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने पकड़े जाने के डर से चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लगातार दो दिन तक उसकी निगरानी की और उसे उसकी पसंद का खाना भी खिलाया, लेकिन वह शौच के लिए नहीं जा रहा था। आखिरकार पुलिस ने डॉक्टर की सलाह पर आरोपी को दवा दी, जिसके बाद वह शौच गया। इसी दौरान उसके पेट से चांदी का ब्रेसलेट सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस के सामने एक अलग तरह की चुनौती पेश की।