रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-03-10T23:41:54.176Z

तेल-गैस को लेकर सीएम योगी के सख्त आदेश, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ देखने को मिल रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि पूरे प्रदेश में तेल और गैस की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर नजर रखें। अगर कहीं कालाबाजारी, जमाखोरी या कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश की जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने यह भी कहा कि आम जनता को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। सरकार पूरी तरह सतर्क है और तेल-गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी जिले में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।