के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन समाजवादी परिवार से जुड़े होने के कारण वह अक्सर चर्चा में बने रहते थे। उनकी पत्नी अर्पणा यादव भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। निधन के कारणों को लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।