रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-04-07T18:51:27.115Z

ई-चालान ऐप के जरिए ठगी, साइबर पुलिस ने 4 लाख रुपये कराए वापस

ई-चालान ऐप भेजकर फोन हैक करने के जरिए की गई साइबर ठगी के मामले में रामपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। #एसपी_रामपुर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी गई धनराशि में से शेष 4,00,000 रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराए। पुलिस के अनुसार, ठगों ने ई-चालान से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर पीड़ित का फोन हैक किया और बैंक डिटेल्स हासिल कर पैसे निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया और रकम रिकवर कर ली। पुलिस की अपील: ➡️ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ➡️ अपना बैंक खाता नंबर, पिन, ओटीपी, सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ➡️ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत cybercrime.gov.in पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।