रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-04-12T16:37:41.744Z

रामपुर पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण: थाना मिलक में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना मिलक का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहन जांच की गई! निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर तथा फ्लाईशीट का अवलोकन किया गया। इनमें दर्ज प्रविष्टियों, उनके रख-रखाव और साफ-सफाई की स्थिति को ध्यानपूर्वक परखा गया। इसके साथ ही थाना परिसर में बने संगणक कक्ष, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरक, मिशन शक्ति केंद्र तथा साइबर प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभिलेखों के सही संधारण और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।