शाहबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वैन से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में गैस डाली जा रही थी तभी अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर गैस लीकेज को हादसे की वजह माना जा रहा है।