रामपुर न्यूज़
उत्तर प्रदेश Mohd Zeeshan Raza Khan • 2026-04-15T10:20:44.849Z

बाजार नसरुल्लाह खाँ में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

बाजार नसरुल्लाह खाँ क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा ‘बाजार नसरुल्लाह खाँ’ के नवीन परिसर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ऋतुराज सिंह द्वारा किया गया। यह नया परिसर राजद्वारा क्षेत्र में गोयल गैस एजेंसी के निकट स्थित है, जिससे स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री ऋतुराज सिंह ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नए परिसर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं अब और अधिक सहज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरनंदन प्रसाद, परिसर प्रबंधक श्री पियूष साहू, शाखा प्रबंधक श्रीमती गीतिका कुशवाह तथा भवन स्वामी श्री वीरेंद्र गोयल सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।