ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

दिल्ली में मुठभेड़: क्राइम ब्रांच ने 6 बांग्लादेशी डकैत दबोचे, पुलिस पर की थी फायरिंग

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
दिल्ली में मुठभेड़: क्राइम ब्रांच ने 6 बांग्लादेशी डकैत दबोचे, पुलिस पर की थी फायरिंग
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी डकैतों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में वांटेड बताए जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी डकैतों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में वांटेड बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को इन संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं और एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह खासतौर पर बुजुर्गों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। इन पर देश के कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये लोग दिल्ली में कब से सक्रिय थे और किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं।
इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...