भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को आशा भोसले को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के इमरजेंसी यूनिट में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उनकी गायकी ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और उन्हें भारतीय संगीत की सबसे महान गायिकाओं में शामिल किया जाता है।
उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
