ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर सीबीआई का शिकंजा, 1 करोड़ घूस मामले में मुकदमा दर्ज

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर सीबीआई का शिकंजा, 1 करोड़ घूस मामले में मुकदमा दर्ज
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के अनुसार, यह मामला उस समय का है जब वह भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में निजी सचिव के पद पर तैनात थे।

सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, संजीव हंस पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई की एक निर्माण कंपनी ‘ईस्ट एंड वेस्ट बिल्डर्स’ को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से राहत दिलाने के बदले लगभग 1 करोड़ रुपये की घूस ली।
जांच एजेंसी के मुताबिक, इस पूरे मामले में उनके करीबी विपुल बंसल की अहम भूमिका रही। बताया जा रहा है कि बंसल के माध्यम से आरएनए समूह के प्रवर्तक अनुभव अग्रवाल से संपर्क किया गया, जहां एक गुप्त बैठक में घूस की रकम तय की गई।
सीबीआई का कहना है कि समझौते के बाद संजीव हंस ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए न केवल कंपनी के पक्ष में आयोग में सुनवाई की तारीखें तय कराईं, बल्कि कंपनी की निदेशक सारंगा अग्रवाल की संभावित गिरफ्तारी को भी रुकवाने में मदद की।
फिलहाल इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...