भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में सख्त कदम उठाते हुए सोफिया फिरदौस को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।कांग्रेस का बड़ा एक्शन: क्रॉस वोटिंग पर सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायक निष्कासित
सोफिया फिरदौस, जो ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक के तौर पर चर्चा में आई थीं, पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे को वोट दिया।
इसी मामले में कांग्रेस ने दो अन्य विधायकों—रमेश जेना (सना खेमुंडी) और दशरथ गमंगो (मोहना)—को भी पार्टी से बाहर कर दिया है। इन सभी पर पार्टी व्हिप तोड़ने का आरोप है।
सोफिया फिरदौस बाराबती कटक से विधायक हैं। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर तीनों विधायकों की सदस्यता खत्म करने (अयोग्य घोषित करने) की मांग भी की है।
यह कार्रवाई दिखाती है कि राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी नेतृत्व अब कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
