ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

दिल्ली के सीआर पार्क में डबल मर्डर: तारा अपार्टमेंट में पिता-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
दिल्ली के सीआर पार्क में डबल मर्डर: तारा अपार्टमेंट में पिता-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां स्थित तारा अपार्टमेंट में एक पिता और उसके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

राजधानी नई दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां स्थित तारा अपार्टमेंट में एक पिता और उसके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात कथित तौर पर पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते हुई। हमलावर ने दोनों पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, लेकिन वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...