ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक पर सख्ती, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में चूक पर सख्ती, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को हुई चूक को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को हुई चूक को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत करने तथा हर स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अधिकारियों से घटना की पूरी रिपोर्ट तलब की गई और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू करने के संकेत दिए गए। साथ ही, विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने के लिए अतिरिक्त उपायों पर भी विचार किया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की ढिलाई को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...