ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम का हो सकता है ऐलान

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम का हो सकता है ऐलान
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जा सकता है. माना जा रहा है कि सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों और संवेदनशील इलाकों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से मतदान कराने की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है और राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।इन चुनावों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर पूरे देश की नजरें टिकी होंगी। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं केरल और असम में भी सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जोरदार चुनावी जंग होने की उम्मीद है।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...