ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक को गोली मारकर हत्या

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक को गोली मारकर हत्या
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

सोमवार तड़के एक मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस दौरान 34 वर्षीय पंकज नैयर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नई दिल्ली:
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार तड़के एक मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। इस दौरान 34 वर्षीय पंकज नैयर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना प्रीत विहार के A-144 इलाके में करीब 2:20 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक आरोपी ने पंकज नैयर पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में पंकज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...