ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

रामपुर के यासीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज़ रफ्तार सरकारी गाड़ी पर लापरवाही का आरोप

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
रामपुर के यासीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज़ रफ्तार सरकारी गाड़ी पर लापरवाही का आरोप
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रामपुर निवासी यासीन की मौत हो गई। भीमताल से हल्द्वानी लौटते समय रानीबाग के पास एक तेज़ रफ्तार सरकारी गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रानीबाग में नारी निकेतन के पास उस समय हुआ जब रामपुर के रहने वाले यासीन अपने एक साथी के साथ बाइक से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड शासन की बताई जा रही एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने बस को गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान गाड़ी सीधे सामने से आ रही यासीन की बाइक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि यासीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
हादसे के बाद अस्पताल के बाहर दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला। यासीन की पत्नी रो-रोकर बदहवास थी और बार-बार यही सवाल कर रही थी कि अब उनके छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...