ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
देशब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
पश्चिम बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

पश्चिम बंगाल-: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना बुधवार की है, जहां बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना बुधवार की है, जहां बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पर उस समय हमला किया गया जब वह एक अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद थे। हमले के दौरान उनके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल का इलाज विबासिटी नर्सिंग होम में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि चुनाव परिणामों के बाद से राज्य के कई हिस्सों में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है

टैग:देशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...