ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...

मिलक नगर में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, भक्तों ने भक्ति में झूमकर लगाए जयकारे

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
मिलक नगर में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, भक्तों ने भक्ति में झूमकर लगाए जयकारे
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर जिले के मिलक नगर में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया और श्याम भक्त भक्ति में सराबोर नजर आए।

रामपुर जिले के मिलक नगर में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया और श्याम भक्त भक्ति में सराबोर नजर आए।
शुक्रवार को 12वें श्री श्याम महोत्सव से पूर्व नगर स्थित मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए और धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। पुष्प वर्षा के बीच यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
निशान यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा के निशान लेकर चल रहे थे। आगे-आगे भक्त भजनों पर झूमते नजर आए, जबकि पीछे भव्य रूप से फूलों से सजे वाहन में बाबा की प्रतिमा विराजमान थी, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यह यात्रा गुरुद्वारा से शुरू होकर होली रोड, बाल्मीकि बस्ती, पटवाई रोड, स्टेशन रोड और हाईवे से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री श्याम सरकार सेवा ट्रस्ट के प्रधान सेवक अभिषेक अग्रवाल, डॉ. डीके अग्रवाल, पूर्व सभासद सुरेंद्र कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम पांडे, सुरेंद्र गिरी, वीरेंद्र कश्यप, वीरेंद्र पटवा, राजू पंडित, अभिनव सक्सेना, विकास अग्रवाल, डॉ. वैभव अग्रवाल, धर्मेंद्र गंगवार, हरिओम गंगवार, अजय गंगवार, सुशील कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रवीन तिवारी, शम्मी सक्सेना, गौरव गुप्ता, आकाश गुप्ता, अक्षत सिंघल, डॉ. पंकज गुप्ता, मोहित मौर्य, प्रदीप सिंघल और राजकुमार मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टैग:धर्म और संस्कृतिरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...