बिजनौर: कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक युवती की घर में घुसकर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।

मृतका की पहचान 18 वर्षीय कशिश, पुत्री ज़ाकिर, निवासी काशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती की मां घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी राहुल चौधरी घर में घुस आया और उसने कशिश पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद वह युवती को लगातार परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।