ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...

पुलिस की गौकशों पर बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
पुलिस की गौकशों पर बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर -मिलक थाना क्षेत्र में गौकशी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया हुआ है। थाना प्रभारी श्री मनीराम सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिलक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में गौकशी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया हुआ है। थाना प्रभारी श्री मनीराम सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिलक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मिलक थाना पुलिस टीम में शामिल एसआई कुलदीप पुनिया, हेड कांस्टेबल उमेश गंगवार और हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र वादल ने कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोपी इस्लाम पुत्र नईम निवासी जिला रामपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और गौकशी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...