ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

13 साल बाद घर लौटा गुलफाम अंसारी, परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
13 साल बाद घर लौटा गुलफाम अंसारी, परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद की मिलक तहसील के ग्राम धर्मपुरा से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के निवासी नन्नू अहमद का बेटा गुलफाम अंसारी, जो पिछले 13 वर्षों से लापता था, अचानक अपने घर लौट आया। बेटे को सामने देख परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और घर में खुशी का माहौल छा गया।

रामपुर जनपद की मिलक तहसील के ग्राम धर्मपुरा से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के निवासी नन्नू अहमद का बेटा गुलफाम अंसारी, जो पिछले 13 वर्षों से लापता था, अचानक अपने घर लौट आया। बेटे को सामने देख परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और घर में खुशी का माहौल छा गया।
परिजनों के मुताबिक, गुलफाम अंसारी करीब 13 साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली के नागलोई इलाके में गया था, लेकिन वहां से अचानक लापता हो गया। परिवार ने उसे ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला। धीरे-धीरे परिवार की उम्मीदें भी टूटने लगी थीं।
इसी बीच, 13 साल बाद गुलफाम अचानक अपने गांव धर्मपुरा स्थित घर पहुंच गया। उसे देखते ही माता-पिता, भाई-बहन भावुक हो उठे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
मौके पर बातचीत में गुलफाम ने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया था, जहां उससे खेतों में काम कराया जाता था। उसने बताया कि एक दिन मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला और किसी तरह अपने घर पहुंचने में कामयाब रहा।
हालांकि गुलफाम की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए उससे ज्यादा सवाल नहीं किए गए, क्योंकि वह काफी डरा हुआ और कमजोर नजर आ रहा था।
फिलहाल गुलफाम अपने परिवार के साथ सुरक्षित है। 13 साल बाद उसका जिंदा लौट आना परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...