ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उत्तराखंड सीमा से जुड़े क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेज परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

रामपुर। शासन की मंशानुरूप जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों तथा उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण और सघन भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान सीमा क्षेत्र से उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की गई। अधिकारियों ने वाहनों के समस्त अभिलेख, रॉयल्टी, आईएसटी तथा खनिज भार की जांच की। जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग अथवा बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करता हुआ नहीं पाया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न चेक प्वाइंटों पर तैनात राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन भी किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खान अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग की गतिविधियां संचालित न होने पाएं। साथ ही सीमा क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित और सघन चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...