रामपुर: हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। टॉप-10 मेधावियों की सूची में कई छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेहनत का परचम लहराया।
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। टॉप-10 मेधावियों की सूची में कई छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेहनत का परचम लहराया।
सूची में प्रथम स्थान पर कनिष्का गंगवार रहीं, जिन्होंने 562 अंक प्राप्त कर 93.67 प्रतिशत हासिल किए। वहीं दूसरे स्थान पर समीक्षा कुमारी ने 571 अंक के साथ 93.50 प्रतिशत प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर दीक्षा रहीं, जिन्होंने 558 अंक लेकर 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
चौथे स्थान पर दो छात्र-छात्राओं प्रखर गौतम और अर्शी फात्मा ने 557 अंक (92.83 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से जगह बनाई। पांचवें स्थान पर नैना गंगवार और अंजनी मैथिल ने 555 अंक (92.50 प्रतिशत) प्राप्त किए।
छठे स्थान पर अनिकेत प्रताप सिंह और अंकित ने 554 अंक (92.33 प्रतिशत) हासिल किए। सातवें स्थान पर देवांश गंगवार, नव्या शर्मा और उवैश ने 553 अंक (92.17 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया।
आठवें स्थान पर अर्पित ने 552 अंक (92 प्रतिशत) प्राप्त किए, जबकि नौवें स्थान पर हिफ्जा ने 550 अंक (91.67 प्रतिशत) हासिल किए। दसवें स्थान पर एकता गंगवार, कशिश सागर और ध्रुव ने 549 अंक (91.50 प्रतिशत) के साथ जगह बनाई।
इस शानदार परिणाम से अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालयों में मेधावियों का सम्मान करने की तैयारी चल रही है। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है।
