ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

एलपीजी की कमी की अफवाहों से बचें, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
एलपीजी की कमी की अफवाहों से बचें, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की मांग और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और एलपीजी की कमी से जुड़ी अफवाहों से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और वितरण व्यवस्था पारदर्शी तथा सुचारु बनी रहनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई वितरक एजेंसी या निजी व्यक्ति एलपीजी की कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी वितरक केंद्रों पर आवश्यकता पड़ने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति पैदा न हो।
मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग को निर्देश दिया कि एक कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी की उपलब्धता की सतत निगरानी की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी और ऑयल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...