ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से गरमाई सियासत, फ़ैसल लाला बोले— तालीमी इदारों को निशाना बनाना छात्रों के भविष्य के साथ नाइंसाफी

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से गरमाई सियासत, फ़ैसल लाला बोले— तालीमी इदारों को निशाना बनाना छात्रों के भविष्य के साथ नाइंसाफी
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर, 17 जुलाई। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज़म ख़ान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज़म ख़ान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उनकी कीमत छात्रों और शिक्षा व्यवस्था को नहीं चुकानी चाहिए। उनका कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हज़ारों विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी राजनीतिक विवाद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों पर बुलडोज़र चलाने जैसी कार्रवाई आने वाली पीढ़ियों के लिए गलत संदेश छोड़ती है। किसी भी सरकार का दायित्व शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है, न कि ऐसे कदम उठाना जिनसे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन शिक्षा, ज्ञान और बच्चों का भविष्य हर राजनीति से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने सरकार से ऐसे निर्णय लेने की अपील की जो शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करें और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करें।
यह बयान आम आदमी पार्टी रामपुर के जिला प्रवक्ता रय्यान खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया गया।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...