Ajay Rai की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। Lucknow स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सीने में दर्द और घबराहट हुई, जिसके बाद वे बेहोश हो गए।
लखनऊ:
Ajay Rai की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। Lucknow स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सीने में दर्द और घबराहट हुई, जिसके बाद वे बेहोश हो गए।
मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें Medanta Hospital Lucknow पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। प्रारंभिक लक्षणों को देखते हुए हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि अजय राय के शरीर में सोडियम का स्तर काफी कम हो गया था, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है। गर्मी और अत्यधिक व्यस्तता के चलते यह स्थिति बनी, जिससे उन्हें चक्कर और बेहोशी आ गई।
फिलहाल अजय राय को होश आ गया है और उनकी हालत स्थिर है। एहतियात के तौर पर उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है, जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई, वहीं कई वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।