ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

7 वर्षीय बालक के अपहरण और हत्या का आरोपी ढेर, SOG प्रभारी घायल

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
7 वर्षीय बालक के अपहरण और हत्या का आरोपी ढेर, SOG प्रभारी घायल
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

हरदोई -:बुधवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 7 वर्षीय बालक के अपहरण और हत्या के आरोपी को मार गिराया गया। मारे गए बदमाश की पहचान मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन के रूप में हुई है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एसओजी प्रभारी के हाथ में गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में करीब 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
मामला कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव का है, जहां निवासी हाजी अकील खान का 7 वर्षीय बेटा 1 मई की शाम गांव में लगे उर्स मेले में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई और उसकी तलाश तेज कर दी गई। बाद में पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को खेत में दबा दिया था। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...