उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की कुल संख्या 6 हो गई है।
घायलों को निकालने में लगी एक घंटे की मशक्कत
स्थानीय लोगों और पुलिस को कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।