ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल: मूर्ति विवाद में हिंसा, गाड़ियां फूंकी

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल: मूर्ति विवाद में हिंसा, गाड़ियां फूंकी
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती के मौके पर बड़ा बवाल हो गया। गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक महिला की पिटाई कर दी गई और पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई।

अंबेडकर जयंती के मौके पर बड़ा बवाल हो गया। गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक महिला की पिटाई कर दी गई और पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई।
मूर्ति स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गांव में गौतम समाज के लोगों द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर भंडारे और कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोपहर में बौद्ध विहार की खाली पड़ी भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। उस समय ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम मौके पर मौजूद नहीं थे।
मूर्ति स्थापित करने के बाद अधिकांश ग्रामीण रैली में चले गए, जबकि स्थल पर महिलाएं ही मौजूद रहीं।
महिला से विवाद के बाद बढ़ी हिंसा
शाम करीब 4 बजे बांकेगंज निवासी चंदा देवी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और बिना अनुमति मूर्ति लगाए जाने का विरोध किया। पुलिस ने जब मूर्ति हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई। इसी दौरान मूर्ति गिरकर टूट गई।
मूर्ति टूटने से नाराज भीड़ ने चंदा देवी पर हमला कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह घेरा बनाकर उन्हें बचाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में आगजनी
घटना के बाद हालात और बिगड़ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने सीओ गोला रमेश तिवारी, तहसीलदार भीम सिंह और चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। पास में खड़ी एक निजी बोलेरो गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।
पांच घंटे बाद काबू में आए हालात
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब 5 घंटे की मशक्कत और अतिरिक्त फोर्स बुलाने के बाद हालात को नियंत्रण में लाया जा सका। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...