ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

लखनऊ के विकास नगर में झोपड़ियों में भीषण आग, 1200 लोगों की बस्ती में मची अफरा-तफरी

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
लखनऊ के विकास नगर में झोपड़ियों में भीषण आग, 1200 लोगों की बस्ती में मची अफरा-तफरी
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

लखनऊ-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झोपड़ियों की बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झोपड़ियों की बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार करीब 1200 लोगों की इस बस्ती में लगी आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर फटने से हालात और भी भयावह हो गए, जिससे लपटें तेजी से फैलती चली गईं और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने में जुटी रही। भारी भीड़ के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। कुछ लोगों ने मौके पर गेट तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने हालात को संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष मौजूद रहे, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...