रामपुर - मिलक थाना क्षेत्र में गौकशी करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी मनीराम सिंह के निर्देशन में मिलक थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मिलक थाना क्षेत्र में गौकशी करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी मनीराम सिंह के निर्देशन में मिलक थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मिलक थाना पुलिस टीम में शामिल एसआई कुलदीप पुनिया, हेड कांस्टेबल उमेश गंगवार और हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र वादल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोपी इस्लाम पुत्र नईम निवासी रामपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पुलिस टीम से मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में गौकशी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
