मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। जानकारी के अनुसार, एक दंपत्ति पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फहीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं, दूसरे आरोपी अनस की तलाश के दौरान अगवानपुर इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अनस गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
