ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह महज 38 वर्ष के थे।

के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन समाजवादी परिवार से जुड़े होने के कारण वह अक्सर चर्चा में बने रहते थे। उनकी पत्नी अर्पणा यादव भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। निधन के कारणों को लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...