ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

जेल रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा, थार सवार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
जेल रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा, थार सवार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के रामपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां शराब के नशे में थार चला रहे युवक ने बाइक सवार दो लड़कों को टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, बाजरिया जेल रोड पर देर रात दो युवक दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक को करीब 300 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अर्शान की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे Cosmos Hospital रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरा युवक फरमान District Hospital Rampur की इमरजेंसी में भर्ती है।हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...