रामपुर जिले के जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक स्टाफ नर्स के सोते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीर में आइसोलेशन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ड्यूटी के समय आराम करती नजर आ रही है।
जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक स्टाफ नर्स के सोते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीर में आइसोलेशन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ड्यूटी के समय आराम करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि जिस समय मरीजों की निगरानी और देखभाल की जिम्मेदारी निभाई जानी चाहिए थी, उसी दौरान स्टाफ नर्स गहरी नींद में दिखाई दी। फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही को गंभीर मामला माना जा रहा है।
अब सभी की निगाहें अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वायरल फोटो का संज्ञान लेकर संबंधित स्टाफ नर्स के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
