रामपुर पुलिस ने 27 मार्च को मिलक थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी हर्षित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को मुरादाबाद के सेक्टर-15 से सर्विलांस टीम की मदद से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए रामपुर न्यायालय में पेश किया गया।
मिलक थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी हर्षित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को मुरादाबाद के सेक्टर-15 से सर्विलांस टीम की मदद से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए रामपुर न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 मार्च को मिलक थाना क्षेत्र में हुई थी। मिलक निवासी देवराज मित्तल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि हर्षित शर्मा और उसके साथी ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विवाद के दौरान हर्षित शर्मा ने तमंचा निकालकर देवराज पर फायर कर दिया। हालांकि इस हमले में देवराज बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर्षित शर्मा और उसके साथी गेरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
