ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 37 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 37 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर। आज दिनांक 02 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 02 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायती व मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से राशन, विद्युत, भूमि पैमाइश, आवास, पेंशन तथा खंड विकास विभाग से जुड़ी रहीं।
अधिकारियों ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर तलब किया और निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण तय समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो, जिससे आमजन को जल्द राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रवन्ना में चकरोड पर अवैध कब्जे और ग्राम पंचायत बांसनगली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें भी सामने आईं। इन मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए।
वहीं, ग्राम पंचायत दिलपुरा के शिकायतकर्ताओं द्वारा राशन कार्ड न बनने की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक को तत्काल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही शिकायतकर्ताओं को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए गए।
पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सभी मामलों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...