रामपुर/मिलक। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने पश्चिमी बंगाल के चुनाव परिणामों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया है।
मंगलवार को मिलक स्थित बार सभागार में उनके आगमन पर अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अधिवक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को जनता का जनादेश बताते हुए स्वीकार किया। हालांकि, पश्चिमी बंगाल के नतीजों पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं है। वहीं, केरल में कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मिलक बार एसोसिएशन में बार अध्यक्ष सतीश चंद्र गंगवार एडवोकेट और रमेश चंद्र गंगवार एडवोकेट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
