ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

गैस भरते समय वैन में लगी आग, ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
गैस भरते समय वैन में लगी आग, ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर-शाहबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वैन से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

शाहबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वैन से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में गैस डाली जा रही थी तभी अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर गैस लीकेज को हादसे की वजह माना जा रहा है।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...