ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

दर्दनाक हादसा: बोलेरो-बाइक टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
 दर्दनाक हादसा: बोलेरो-बाइक टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुवायां थाना क्षेत्र में एक बाइक और बोलेरो कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

शाहजहांपुर -गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुवायां थाना क्षेत्र में एक बाइक और बोलेरो कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों की पहचान अरुण, उनकी पत्नी सीमा, बेटे नैतिक और बेटी दीक्षा के रूप में हुई है। सभी निगोही थाना क्षेत्र के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक कथित रूप से रॉन्ग साइड से आ रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार साल का बच्चा करीब 15 फीट दूर जा गिरा, जबकि 10 साल की बच्ची भी कई फीट दूर उछल गई। मौके पर ही पति और दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सौरभ दीक्षित (एसपी, शाहजहांपुर) ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
परिवार में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि अरुण की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और वह निजी नौकरी करता था। परिवार में अब केवल उसकी बड़ी बेटी प्रियांशी ही बची है, जो उस समय बाइक पर जगह न होने के कारण साथ नहीं जा सकी।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...