ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

दो संदिग्ध मौतों का रहस्य: महिला का शव खेत में, प्रेमी ने लगाई फांसी

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
दो संदिग्ध मौतों का रहस्य: महिला का शव खेत में, प्रेमी ने लगाई फांसी
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महोली इलाके में एक ही दिन दो संदिग्ध मौतों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक ओर महिला का शव खेत में मिला, तो दूसरी ओर उसके कथित प्रेमी का शव घर में फांसी पर लटका मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां रहने वाली रीमा, जो तीन बच्चों की मां थी, उसका शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि रीमा पिछले कई सालों से अपने मायके में रह रही थी।
सोमवार की शाम रीमा घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार दोपहर उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी बीच मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब उसी दिन एक युवक, जिसे रीमा का कथित प्रेमी बताया जा रहा है, उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। दोनों मौतों के बीच कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की हर एंगल से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...