ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...

एसपी व एएसपी रामपुर ने थाना शहजादनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण, रजिस्टर व व्यवस्थाओं की जांच इंट्रो

पढ़ने का समय: 1 मिनट0
एसपी व एएसपी रामपुर ने थाना शहजादनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण, रजिस्टर व व्यवस्थाओं की जांच इंट्रो
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना शहजादनगर का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रामपुर -एसपी एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना शहजादनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों की गहनता से जांच की गई।
अधिकारियों ने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों को चेक किया और उनके रख-रखाव तथा प्रविष्टियों की स्थिति का अवलोकन किया।
इसके साथ ही थाना परिसर में स्थित कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल आदि स्थानों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को रिकॉर्ड सही तरीके से संधारित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...