ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ लोड हो रही है…ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहें…
Loading advertisement...
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर तंजीम फातिमा का पहला बयान, बोलीं— "15 दिन का समय दिया गया है, अभी कुछ नहीं कहूंगी"

पढ़ने का समय: 2 मिनट0
जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर तंजीम फातिमा का पहला बयान, बोलीं— "15 दिन का समय दिया गया है, अभी कुछ नहीं कहूंगी"
Loading advertisement...
शेयर करें:
शेयर करें:

रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के बाद पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने फिलहाल इस पूरे मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि अभी विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया गया है।

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के बाद पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने फिलहाल इस पूरे मामले पर विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि अभी विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया गया है।
एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में तंजीम फातिमा ने कहा, "अखबारों में सारी बातें आ चुकी हैं। मुझे और कुछ नहीं कहना है। अभी 15 दिनों का समय दिया गया है।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा, तो उन्होंने कहा, "अभी मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकती।"
गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने 40 भवनों में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित बताते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में कार्रवाई न होने पर प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
अब इस मामले में सभी की निगाहें विश्वविद्यालय प्रबंधन की अगली रणनीति और संभावित कानूनी कदमों पर टिकी हैं।

टैग:उत्तर प्रदेशरामपुर न्यूज़उत्तर प्रदेश
Loading advertisement...
जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर तंजीम फातिमा का पहला बयान, बोलीं— "15 दिन का समय दिया गया है, अभी कुछ नहीं कहूंगी"